सहरसा, मार्च 31 -- सहरसा। सौर बाजार थाना क्षेत्र के कबैला में आपसी विवाद को लेकर फरसा दबिया के प्रहार में भाभी देवर सहित कई लोग जख्मी हो गये। जख्मी राहुल कुमार, पवन यादव, संजू देवी, इंदल यादव, राधा देवी सहित सभी के इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आवेदन में कहा कि वर्षा का पानी दूसरे के दरवाजे पर बहने को लेकर महेश्वरी यादव, भागवत्, श्रवण यादव सहित अन्य ने फरसा दबिया से हमला कर दिया। महिला द्वारा बीच बचाव करने पर महिला के साथ भी पिटाई कर बाली सहित अन्य सामान छीन लिया गया। सौर बाजार थानाध्यक्ष खालिद हयात ने बताया कि आवेदन मिला है मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.