हाथरस, मार्च 29 -- हाथरस। शहर के आगरा रोड स्थित श्रीनाथ जी सेवा सदन में रविवार अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। जिसमें फरसा वाले महाराज चंद्रशेखर दास जी को याद करते हुए भगवान से उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। इस मौके पर मदन गोपाल वार्ष्णेय, गौ सेवक राहुल उपाध्याय, जिला अध्यक्ष योगेश कुमार सिंह,गणेश शास्त्री,कन्हैया उपाध्याय, अंशू पंडित,गोविंद, मुनेंद्र उपाध्याय एवं अन्य सैकड़ों गौसेवक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...