मथुरा, मार्च 21 -- मथुरा में शनिवार तड़के गौ रक्षक फरसा वाले बाबा के नाम मशहूर चंद्रशेखर की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। आक्रोशित लोगों ने दिल्ली-आगरा हाईवे जाम कर दिया वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंची और लोगों को समाझाने की कोशिश की। लेकिन जब देखते ही देखते हालात बिगड़ गए और प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस को भीड़ को काबू करने के लिए रबड़ की गोलियां चलानी पड़ीं। वहीं, अब इसे लेकर एसएसपी ने बयान जारी किया है। उन्होंने गोतस्करी की बात को खारिज करते हुए इसे सड़क हादसा बताया है। अपर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया, 'थाना कोसी में रात्रि लगभग 3 बजे से 4 बजे के बीच में चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा के द्वारा एक वाहन को संदिग्ध मान करके रोका गया...