बस्ती, मार्च 23 -- बस्ती। आर्य समाज नई बाजार बस्ती के साप्ताहिक सत्संग व वैदिक यज्ञ के बाद मथुरा के गौसेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की दुर्घटना में मृत्यु की जांच की मांग की गई। ओमप्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने उनकी मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। प्रधान ओमप्रकाश आर्य ने कहा कि मथुरा की पावन भूमि, जहां कभी श्रीकृष्ण ने गोचारण करते हुए गायों के प्रति प्रेम, संरक्षण और करुणा का संदेश दिया। उनके मौत की खबर न केवल मानवता को झकझोरती है, बल्कि हमारे कानून, प्रशासन और सामाजिक चेतना पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। यह घटना हमें यह भी सिखाती है कि संगठन और समन्वय की कितनी आवश्यकता है। फरसा बाबा को न्यास दिलाने के लिए संकल्प लेने की जरूरत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...