मथुरा, मार्च 23 -- क्षेत्र में गौ सेवा को समर्पित प्रसिद्ध गौ रक्षक फरसा वाले चंद्रशेखर बाबा की कोसीकलां सड़क हादसे में हुई आकस्मिक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जय कृष्ण दास महाराज सहित संतों व स्थानीय लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की। संत जयकृष्ण दास महाराज ने कहा कि फरसा वाले बाबा उच्च कोटि के संत थे और उन्होंने चौमुहां स्थित राधा मोहन गौशाला में रहकर निष्काम भाव से गौ सेवा की। उनका जीवन धर्म और गोवंश की रक्षा को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि बाबा के निधन से धार्मिक व गौ रक्षा क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों व अनुयायियों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। स्थानीय लोगों, गौ सेवकों और सामाजिक संगठनों ने भी श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.