मेरठ, मार्च 24 -- मथुरा में गौरक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की हत्या किए जाने के विरोध में मंगलवार को हिंदू संगठनों द्वारा निकाली जा रही पदयात्रा को पुलिस ने रोक दिया। सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए पुलिस ने कार्यकर्ताओं से दिल्ली रोड पर पदयात्रा न निकालने की अपील की। हिंदू संगठनों ने रिठानी पीर से शॉप्रिक्स मॉल चौराहे तक पदयात्रा निकालने की घोषणा की थी। पुलिस पहले से सतर्क हो गई और पदयात्रा शुरू होने से पहले ही रिठानी पीर के पास कार्यकर्ताओं को रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराते हुए पुलिस को ज्ञापन सौंपा। जिसमें गोहत्या पर सख्ती से रोक लगाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। मौके पर दीपांशु शर्मा, अंकुर राज शर्मा, अमित धारीवाल, गौरव पराशर, निशांत नंगला कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...