फरसा लेकर खेत में दौड़ाया, मुकदमा दर्ज
बरेली, जून 19 -- मीरगंज। मंडवा वंशीपुर निवासी जोगराज का आरोप है गत नौ जून की सुबह उनका भाई मोहन लाल व भतीजा सोमपाल गांव में स्थित उनकी जमीन में लगे लिप्टिस के पेड़ को काट कर तार लगा रहे थे। विरोध करने पर दोनों ने जान से मारने की धमकी दी। सोमपाल ने एक लाख की रंगदारी और दर्ज मुकदमों को वापस नहीं लेने खेत न छोड़ने की धमकी दी। दोपहर बाद जोगराल धान की पौध व चरी में पानी लगाने इंजन लेकर खेत पर पहुंचे। आरोपी जान से मारने को लाठी व फरसा लेकर खेत में घुस गए। इंजन छोड़ कर भागने पर फरसा उनकी गर्दन पर फेंककर मारा। वह किसी तरह बचकर पुत्र विपिन के साथ घर पहुंचे। जोगराज ने पुलिस को घटना की वीडियो सहित तहरीर दी। शाही पुलिस ने बुधवार को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.