बागेश्वर, फरवरी 25 -- कपकोट। जिले आग की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। तहसील के फरसाली गांव में घास से सूखे ढेर में अनाचक आग लग गई। सूचना के बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक कई ढेर जलकर राख हो गए। दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम फरसाली के मल्लदेश सौक्यूरा गांव के हंसराज सिंह राणा व जोगा सिंह राणा के घास के ढेर में आग लगने की सूचना मिली। सूचना के बाद जिसे फायर यूनिट कपकोट के प्रभारी इंचार्ज हयात सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया। तीन घास के ढेर को सुरक्षित बचा लिया। इस हादसे में पांच ढेर जलकर राख हो गए। अग्निकांड में किसी तरह की जनहानि व पशुहानि नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.