अररिया, अप्रैल 29 -- भरगामा, एक संवाददाता। भरगामा थाना क्षेत्र के हाटीवाला सोनापुर वार्ड संख्या-1 में सोमवार की संध्या दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान फरसा, लोहे के रड एवं लाठी-डंडे से किए गए हमले में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए भरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित राकेश पासवान (26 वर्ष), पिता बीपत पासवान, निवासी हाटीवाला सोनापुर वार्ड संख्या-1 ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि पड़ोसी साथ पूर्व से मुकदमा चल रहा है, जिसको लेकर दोनों परिवारों के बीच तनाव बना हुआ था। राकेश ने बताया कि सोमवार की शाम कर...