फरवरी से शुरू हो जाएगा फुलौत-नवगछिया मार्ग
मधेपुरा, जुलाई 10 -- चौसा, निज संवाददाता। मधेपुरा व भागलपुर जिला सीमा स्थित फुलौत के कोसी नदी पर चल रहे फोरलेन पुल निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वर्ष 2027 के फरवरी महीने में पुल और एनएच 106 से जुड़े सड़क का उद्घाटन होने की बात विहार विधानसभा उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र नारायण यादव ने कही। श्री यादव कोसी नदी पर चल रहे पुल निर्माण कार्य का शुक्रवार को निरीक्षण किया। पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक श्री यादव ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को पुल और एनएच से सड़क पर आवाजाही शुरू करने के लिए कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया है। निरीक्षण के बाद विधायक ने बताया कि फुलौत के कोसी नदी पर पुल निर्माण होने से न केवल इस इलाके के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी, बल्कि सैकड़ों गांव का आर्थिक कारोबार भी समृद्ध हो जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.