गोरखपुर, अप्रैल 2 -- जैतपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के खानिमपुर गांव में फरवरी से लापता बुजुर्ग का कंकाल बुधवार को मिला। शरीर के अवशेष पर मिले कपड़ों की मदद से पहचान हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, करीब चालीस साल पहले खानिमपुर निवासी अमर सिंह के घर एक युवक भूख-प्यास से परेशान होकर आया था। उन्होंने उसे खाना खिलाया। युवक ने अपना नाम नासीर बताया। तब से वह अमर सिंह के घर रहकर काम करने लगा। फरवरी में नासीर अचानक गायब हो गया था। उसके गुम होने की सूचना अमर सिंह ने गीडा थाने में 15 फरवरी को दी थी। शव मिलने वाली पोखरी उनके घर के पीछे स्थित है और चारों ओर झाड़-झंखाड़ से घिरी हुई है।सूचना के बाद मौके पर चौकी प्रभारी पिपरोली संतोष सिंह और गीडा थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय अपने फोर्स ...