बांका, फरवरी 21 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में मौसम के असमान रूख ने सबको हैरान कर रखा है। होली अभी दूर है, लेकिन यहां की आबो-हवा में तपिश घुलने लगी है। फरवरी का आधा महीना ही बीता है और क्षेत्र में मौसम के तापमान ने मार्च-अप्रैल जैसा अहसास कराना शुरू कर दिया है। जिले में तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया है और नदियों व जल स्त्रोतों के भूजल स्तर में गिरावट के संकेत दिखने लगे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल हालात गंभीर नहीं हैं, लेकिन संकेत आने वाले महीनों के लिए चिंता बढाने वाले जरूर है। जिससे आने वाले महीनों में जल संकट गहराने की संभावना बढ गई है। फागुन का महीना आमतौर पर ऐसा समय होता है जब नदियों में पर्याप्त पानी रहता है, लेकिन इस बार फरवरी में ही क्षेत्र की नदियां सूखने लगी है। यहां सुबह और रात के वक्त गुलाबी ठंड तो दिन में निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.