गोपालगंज, फरवरी 18 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गोपालगंज जिले में फरवरी महीने में ही गर्मी का असर तेज़ी से दिखने लगा है। मौसम का मिजाज अचानक बदलने से ठंड लगभग विदा होने लगी है और दिन में तेज धूप व गर्म हवाओं ने तपिश बढ़ा दी है। बुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की पूरी संभावना है, जिससे फरवरी का महीना ही मार्च-अप्रैल जैसा महसूस होने लगा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस बार पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहने के कारण ठंड जल्दी खत्म हो रही है। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण खेतों की नमी तेजी से कम हो रही है, जिसका सीधा असर रबी फसलों पर पड़ रहा है। देर से बोई गई गेहूं की फसल पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.