मधेपुरा, फरवरी 17 -- कुमारखंड, निज संवाददाता। प्रखंड के मनरेगा कार्यालय में सोमवार को समीक्षा बैठक मनरेगा पीओ अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में पीओ ने कहा कि युक्त धारा पोर्टल के तहत सभी 21 पंचायतों के विकास के लिए नई योजना वीबीजीरामजी योजना फरवरी माह में ही अपलोड करना है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण कार्य को पूरा कर लें। बैठक में ईकेवाईसी प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर एक सप्ताह में पूरा करने का निर्देश दिया गया। बैठक में पीओ पंचायत में किए गए कार्य योजना का जिओ टैग कर तीन दिनों में पेंडिंग कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने पीआरएस से कहा कि हर हाल में 31 मार्च तक मनरेगा योजना से संबंधित सभी वॉउचर पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से नई योजना वीबीजीरामजी लागू होने पर मनरेगा से जुड़े किसी ...