बरेली, मई 1 -- आंवला। दो माह पूर्व घर से गई नाबालिग किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसको लेकर दो पक्षों में विवाद भी हुआ। नौ फरवरी को गांव गुलेली की एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आठ फरवरी को उसकी बेटी को मोहल्ले का विपिन ले गया। बेटी जेवर और नकदी भी ले गई। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद भी हुआ। इस दौरान किसी ने अफसरों को ट्यूट कर दिया, इससे हड़कम्प मच गया। कोतवाल बीनू सिंह ने बताया कि अपहरण जैसी कोई बात नहीं है, पारिवारिक विवाद है। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, रिपोर्ट दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.