धनबाद, मार्च 6 -- फरवरी महीने तक कोल इंडिया का कुल कोयला उत्पादन 683.7 मिलियन टन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 695.3 मिलियन टन की तुलना में 1.7% की गिरावट है। कुल डिस्पैच 674.6 मिलियन टन रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.8% कम है। सहायक कंपनियों में, एसईसीएल और एनसीएल ने क्रमशः उत्पादन और डिस्पैच में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की, जबकि बीसीसीएल, डब्ल्यूसीएल और सीसीएल में परिचालन और लॉजिस्टिक्स संबंधी चुनौतियों के कारण गिरावट आई। फरवरी महीने में बीसीसीएल का डिस्पैच महज 2.2 मिलियन टन रहा। यह बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन है। चालू वित्तीय वर्ष में फरवरी तक बीसीसीएल का कुल कोयला उत्पादन 31.1 मिलियन टन एवं डिस्पैच30.39 मिलियन टन तक पहुंचा है। लक्ष्य 46 मिलियन टन है। यानी चालू वित्तीय वर्ष में बीसीसीएल लक्ष्य से काफी पीछे रहेगी। लक्ष्य 46 ...