कटिहार, फरवरी 23 -- कटिहार, वरीय संवाददाता कटिहार में फरवरी के अंतिम सप्ताह में ही मौसम ने तेवर बदल लिए हैं। रविवार सुबह हल्की ठंडक के साथ दिन की शुरुआत हुई, लेकिन जैसे-जैसे सूरज चढ़ा, तापमान तेजी से बढ़ता गया। दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक आसमान साफ रहने और धूप तेज रहने की संभावना है। पश्चिमी दिशा से 3 से 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा के कारण दोपहर में हल्की गर्मी का अहसास और बढ़ जा रहा है। शहर के बाजारों में दोपहर के समय लोगों की आवाजाही कम दिख रही है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का असर है, लेकिन दिन में गर्म कपड़े लोगों के लिए असहज साबित हो रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि इस बदलते म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.