रामपुर, फरवरी 2 -- रामपुर। टीबी रोगियों को खोजने के लिए फरवरी में एक बार फिर अभियान चलाने की तैयारी है। इस 100 दिवसीय अभियान में घर-घर जाकर टीबी के लक्षण युक्त मरीजों की सैंपलिंग की जाएगी। जांच में पुष्टि होने पर मरीजों का टीबी का इलाज शुरू किया जाएगा। जिला क्षय रोग केंद्र के अलावा जिले के सभी सीएचसी-पीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर संदिग्धों की जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। एक-दो दिन में रूपरेखा तैयार करने के बाद अभियान शुरू कर दिया जाएगा। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. सत्यप्रकाश ने बताया कि जिले में टीबी उन्मूलन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके चलते जिले में लगातार टीबी रोगियों की कमी आ रही है। अब शासन के निर्देश पर फरवरी से जिले में फिर से 100 दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.