रांची, दिसम्बर 21 -- रांची। प्रमुख संवाददाता जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक और दामोदर बचाओ आंदोलन से संबद्ध सरयू राय ने कहा कि आने वाले साल के फरवरी माह में दामोदर नद का फिर से अध्ययन किया जाएगा। अध्ययन में जर्मनी के पर्यावरणविद हस्को भी शामिल रहेंगे। आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ्य रखने को लेकर हम सभी को नदी को गंदा करने से बचना होगा। वे रविवार को युगांतर भारती, नेचर फाउंडेशन और आईआईटी (आईएसएम) की ओर से आयोजित गोष्ठी सह वार्षिक आमसभा में बोल रहे थे। पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत जितने भी कड़े कानून बनाए जा सकते थे, बनाए गए। अब इनसे ज्यादा कड़े कानून नहीं बनाए जा सकते। अफसोस की बात है कि झारखंड के किसी भी शहर में मानक के अनुरूप प्रदूषण मापने वाला कोई यंत्र नहीं लगाया गया है। धनबाद में एक लगा भी था तो वह अब काम नहीं कर रहा है। धनबाद के केंदुआडीह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.