फतेहपुर, जनवरी 8 -- फतेहपुर। करीब एक करोड़ से अधिक लागत से बन रहे भिटौरा ब्लाक का कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय फरवरी माह में तैयार हो जाएगा। गुरुवार को डीएम रविन्द्र सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निर्माणाधीन विद्यालय में दो एकेडमिक ब्लॉक एवं हॉस्टल बिल्डिंग का जायजा लिया। उन्होंने बीएसए समेत अन्य सम्बंधित अधिकारियों को जरुरी दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण दौरान डीएम से कार्यदाई संस्था के अधिशाषी अभियंता ने बताया कि एकेडमिक ब्लॉक में तीन लैब, तीन कमरे, चार क्लास रूम बनाए गए हैं। डीएम ने लैब की खिड़कियों को पेंटिंग कराने के निर्देश दिए। वहीं बीएसए से बोले कि इनडोर गेम का समान गेम रूम में रखा जाए। उन्होंने हॉस्टल बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर बने कोर्टयार्ड का निरीक्षण कर उसके स्लोप को मानक के तहत बनाने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.