आगरा, मार्च 19 -- आगरा रेल मंडल दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। वर्ष 2025-26 में अप्रैल से फरवरी तक शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों और बच्चों के लिए 782 रेलवे रियायत कार्ड जारी किए गए। जारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में 49, मई में 31, जून में 98, जुलाई में 84, अगस्त में 37, सितम्बर में 120, अक्तूबर में 59, नवंबर में 63, दिसंबर में 53, जनवरी में 75 और फरवरी में 113 रियायत कार्ड बनाए गए। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्ति रेलवे रियायत कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.