पाकुड़, दिसम्बर 2 -- समाहरणालय स्थित निर्वाचन कार्यालय में सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में आगामी नगर परिषद चुनाव की तैयारी को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त ने बताया कि नगर परिषद चुनाव फरवरी-मार्च 2026 के बीच संपन्न होने की संभावना है तथा इस बार चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव की निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तैयारी हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ समयबद्ध रूप से की जा रही हैं। उपायुक्त ने राजनीतिक दलों को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन गतिविधि की प्रगति से अवगत कराते हुए कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में मतदाताओं का मैपिंग अभी अपेक्षाकृत कम है। उन्होंने सभी दलों से आग्रह किया कि वे मतदाताओं के अद्यतन एवं सत्यापन कार्य में सक्रिय सहयोग दें, ताक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.