बलिया, जनवरी 29 -- बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने गुरुवार को स्थानीय स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। डीआरएम ने स्टेशन पर पानी के स्रोतों, जल निकासी और नालियों की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को इन व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन टिकट घर, शौचालय, नालियां, रिले रूम, पानी की टंकी, लिफ्ट फुट ओवरब्रिज आदि कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। स्टेशन परिसर की नालियों पर जाली लगाने को कहा। डीआरएम ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बेल्थरारोड स्टेशन पर चल रहे सभी विकास कार्य फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.