धनबाद, जनवरी 22 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता जिले के पब्लिक स्कूलों में स्कूली बच्चों का (नर्सरी से नौवीं व 11वीं कक्षा) के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा का दौर फरवरी में शुरू होगा। आईसीएसई संबद्ध स्कूलों में पांच फरवरी या उसके बाद परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। स्कूलों की ओर से डेटशीट जारी करनी शुरू कर दी गई है। परीक्षा फरवरी के तीसरे सप्ताह तक होगी। उसके बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा। मार्च के दूसरे सप्ताह से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी। वहीं सीबीएसई मान्यता प्राप्त स्कूलों में मार्च के पहले व दूसरे सप्ताह से वार्षिक परीक्षा शुरू होगी। मार्च के ही चौथे सप्ताह में रिजल्ट जारी किया जाएगा। उसके बाद अप्रैल के पहले सप्ताह से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी। आईसीएसई, सीबीएसई के साथ-साथ निजी स्कूलों ने वार्षिक परीक्षा 2026 की तैयारी शुरू कर दी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.