शाहजहांपुर, फरवरी 27 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। शहर में फरवरी के अंत में ही गर्मी का असर बढ़ने लगा है और इसके साथ पानी की किल्लत भी सामने आने लगी है। शहीद पार्क के पास मोहनगंज मोहल्ले में पिछले दो दिनों से पानी की आपूर्ति बाधित रहने से लोग परेशान हैं। बुधवार को बिजली सप्लाई न होने और गुरुवार को पाइपलाइन शिफ्टिंग के कारण पूरे दिन पानी नहीं मिला। देर रात तक भी नियमित आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी। बताया जा रहा है कि शहीद द्वार के पास सीएम ग्रिड योजना फेज-2 के तहत सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान संकट मोचन मंदिर के पास पेयजल पाइपलाइन शिफ्टिंग का काम किया गया। इसके चलते गुरुवार को पूरे मोहल्ले में पानी की सप्लाई बंद रही। बुधवार को बिजली की टेस्टिंग के कारण जलापूर्ति नहीं हो पाई थी, हालांकि रात में कुछ समय के लिए पानी छोड़ा गया था। स्थानीय...