उन्नाव, फरवरी 26 -- उन्नाव। मौसम के बदलते मिजाज और फरवरी माह में ही बढ़ते तापमान ने बच्चों की सेहत बिगाड़ दी है। तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच सक्रिय हुए एंट्रोवायरस ने जिले में पैर पसारना शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल के बाल रोग विभाग की ओपीडी में इन दिनों बीमार बच्चों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिसमें सबसे ज्यादा मामले पेट के संक्रमण और तेज बुखार के हैं। एंट्रोवायरस एक प्रकार का आरएनए वायरस है, जो संक्रमित के जठरांत्र मार्ग को प्रभावित करता है। इस वायरस का प्रसार गर्मी व पतझड़ के मौसम में अपने चरम पर होता है। ऐसे में फरवरी माह में इस वायरस से संक्रमित होने की संभावना कम होती है। हालांकि इस साल फरवरी माह में हो रही गर्मी के चलते बच्चे अभी से एंट्रोवायरस की चपेट में आने लगे हैं। ऐसे में जिला अस्पताल की बाल रोग विभाग ओपीडी में बीमारी से पीड़ित बच्चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.