भागलपुर, मार्च 17 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू के पेंशनरों को फरवरी माह की पेंशन राशि अब तक नहीं मिली है। जबकि उन लोगों ने होली के पहले ही पेंशन को लेकर कुलपति प्रो. बिमलेंदु शेखर झा से पेंशन दिलाने की मांग की थी, लेकिन अब भी स्थिति जस की तस है। इस मामले को लेकर पेंशनरों में आक्रोश की स्थिति है। टीएमबीयू पेंशनर संघर्ष मंच के संयोजक डॉ. पवन कुमार सिंह ने कहा कि पेंशनरों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। पता नहीं, सरकार और विवि के बीच उपयोगिता प्रमाणपत्र आदि को लेकर क्या रस्साकशी चल रही है। जिसका खामियाजा निर्दोष वरिष्ठ नागरिकों को भोगना पड़ रहा है।विगत साल की तरह इस साल भी दिसंबर से फरवरी तक का पेंशन अनुदान सरकार ने टीएमबीयू को नहीं दिया। शिक्षा विभाग के निर्देश पर पीएल खाते से दो माह का भुगतान मिला पर महत्वपूर्ण त्योहारों के मौस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.