नई दिल्ली, फरवरी 18 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काटने के दौरान फरलो पर जेल से बाहर आकर फरार हुए बदमाश रोबिन को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2021 से फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, रोबिन को वर्ष 2013 में हुई हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था। सितंबर 2020 में उसे तीन सप्ताह की फरलो पर रिहा किया गया, लेकिन वह इसके बाद जेल नहीं पहुंचा। जांच के क्रम में क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को आनंद विहार रेलवे स्टेशन के पास से दबोच लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...