आरा, अप्रैल 10 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। बड़हरा थाना क्षेत्र के फरना गांव में गाली-गलौज और फायरिंग की घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से कुल 15 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पंचायत की मुखिया विजयन्ती देवी की ओर से दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि विवाद जमीन के झगड़े और वार्ड में जबरन कार्य कराने को लेकर उत्पन्न हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि बुधवार की शाम 11 नामजद आरोपित लाठी-डंडे से लैस होकर उनके घर के पास पहुंचे और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की नीयत से हमला करने का प्रयास किया। मुखिया के अनुसार, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले का किसी प्रकार की चुनावी रंजिश से कोई संबंध नहीं है। वही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.