लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 5 -- फरधान पशु चिकित्सालय क्षेत्र के अंतर्गत दर्जनों गांवों में खुरपका और मुंहपका रोग तेजी से फैल रहा है। बीमारी की चपेट में आने से पशुओं में मुंह और पैरों पर घाव बन रहे हैं, जिससे वे चारा-पानी तक नहीं खा पा रहे। लगातार बढ़ते संक्रमण से दूध उत्पादन पर भी भारी असर पड़ा है। बीमारी से कई पशुओं की हालत गंभीर बनी हुई है, जिससे पशुपालकों में गहरी चिंता व्याप्त है। पशुपालकों का आरोप है कि टीकाकरण और दवाओं के अभाव के कारण स्थिति और गंभीर हो रही है। उदयपुर गांव के पशुपालक श्यामू पाल की भैस, चिन्हारपुर निवासी बालगोविन्द की गाय और भैस, धौरहराखुर्द निवासी सालिकराम की नौ महीने की बछिया में मुँहपका और खुरपका से पशु पीड़ित है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र पशु-चिकित्सा शिविर लगाने और दवाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। अगर समय रहते कद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.