फरधान के वृद्ध का खमरिया में बरामद हुआ शव
लखीमपुरखीरी, मई 29 -- लखीमपुर। खमरिया कस्बे में एक बंद मकान के बाहर चबूतरे पर एक वृद्ध का शव बरामद हुआ। सोशल मीडिया पर शव का फोटो वायरल होने के बाद परिजनों को जानकारी मिली। जिसकी शिनाख्त पचपेड़वा थाना फरधान निवासी 75 वर्षीय छोटेलाल के तौर पर हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना का विवरण खमरिया कस्बे में जिला सहकारी बैंक के भवन के पास अन्नूलाल पुत्र विजयपाल का मकान बना है। जिसमें मौजूदा समय में कोई निवास नहीं करता है। बीती रात किसी समय 75 वर्षीय वृद्ध मकान के बाहर बने चबूतरे पर आकर लेट गया। बताते हैं वृद्ध ने आसपास के लोगों से बातचीत भी की। जिसके बाद किसी समय वृद्ध की मौत हो गई।
पुलिस की कार्रवाई आसपास के लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। खमरिया थानाध्यक्ष निर्मल तिवारी ने उप निरीक्षक अरुण कुमार कुशवाहा के साथ पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.