लखीमपुरखीरी, मार्च 1 -- फरधान ओवरब्रिज पर रविवार को गिट्टी से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक चांद बाबू निवासी सकतापुर बाल-बाल बच गए। सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन से बचने के लिए ट्रैक्टर नियंत्रित हो गया चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली और ट्रैक्टर पलट गया जिसके चारों पहिए ऊपर की तरफ हो गए। ट्रैक्टर में गिट्टी लदी हुई थी और चालक धर्मकांटा कराकर वापस जा रहा था। ओवरब्रिज से उतरते समय अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। हालांकि ट्रॉली सुरक्षित रही और केवल ट्रैक्टर ही पलटा। हादसे की सूचना मिलते ही फरधान थाना के प्रभारी निरीक्षक दिलीप चौबे मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से यातायात सुचारू कराया। घटना में चालक को मामूली चोटें आईं, जब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.