फरछहिया: आम के पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव
सीतामढ़ी, अक्टूबर 2 -- सोनबरसा, एक प्रतिनिधि। क्षेत्र के फरछहिया बाजार से उत्तर स्थित आम के बाग में बुधवार रात करीब 10 बजे 70 वर्षीय किशोरी महतो का शव आम के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर सोनबरसा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, पुअनि प्रवीण कुमार और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को पेड़ से उतरवाया और पोस्टमार्टम को सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया। सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य और नमूने एकत्र किए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के निष्कर्ष के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। किशोरी महतो फरछहिया बाजार में किराना दुकान चलाने वाले विनोद कुमार के पिता थे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.