फरक्का (गंगा) जल संधि से बिहार की हकमारी, नहीं हो
किशनगंज, सितम्बर 12 -- किशनगंज। शुक्रवार को किशनगंज जिला मुख्यालय के कबीर चौक स्थित जदयू जिला कार्यालय में जदयू की ओर से प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें ठाकुरगंज विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने कहा कि फरक्का जल संधि पर जन-जागरुकता के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कहा कि जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा इस कार्यक्रम के तहत गंगा किनारे बसे बिहार के 12 जिलों बक्सर, भोजपुर, सारण, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, खगड़िया, भागलपर और कटिहार में संवाद कर रहे है, जो इस संधि के कारण सबसे अधिक प्रभावित हैं। पार्टी के इस जन-जागरुकता अभियान का शुभारंभ 5 सितंबर को बक्सर से हुआ, जबकि समापन कटिहार में होगा क्योंकि बिहार में गंगा बक्सर से प्रवेश करती है और कटिहार से निकलती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.