वाराणसी, मई 21 -- वाराणसी। कैंट स्टेशन पर गुरुवार को एडीआरएम बीके यादव और स्टेशन डायरेक्टर अर्पित गुप्ता ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान चले जांच अभियान में प्लेटफॉर्म संख्या-9 पर खड़ी फरक्का एक्सप्रेस में अवैध रूप से ले जाई जा रही 28 पेटी पानी तथा 10 पेटी मैंगो जूस बरामद किया गया। इस दौरान एक व्यक्ति को पकड़कर आरपीएफ को सुपुर्द कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...