बगहा, सितम्बर 11 -- बेतिया। फरक्का जलसंधि से बिहार की हकमारी हो रही है। इसका नवीनीकरण जदयू कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। जदयू का स्पष्ट स्टैंड है कि 1996 में भारत और बांग्लादेश के बीच हुई फरक्का जलसंधि में बिहार के हितों की अनदेखी की गई है। इसके लिए 2005 से नीतीश कुमार ने सभी प्लेटफॉर्मों पर आवाज उठाते रहे हैं। उक्त बातें जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद कुशवाहा ने कही। यह भी पढ़ें- फरक्का जल संधि बिहार के हित में नहीं : जदयूबिहार की जल आवश्यकताओं की चिंता विधायक समृद्ध वर्मा ने कहा कि आज के परिवेश में फरक्का जलसंधि के नवीनीकरण में बिहार की 2050 तक की जल आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर होना चाहिए। जब गंगा में 400 क्यूसेक पानी रहता है तो हमें दूसरे नदियों के 1500 क्यूसेक पानी बांग्लादेश को देनी पड़ती है। जिससे बिहार के किसानों की सिंचाई, पेयजल, उद्योगो...