दरभंगा, सितम्बर 12 -- दरभंगा। जदयू जिला मुख्यालय में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष सह दरभंगा ग्रामीण विधायक राजेश मंडल उर्फ ईश्वर मंडल ने फरक्का जल संधि को बिहार के व्यापक हितों से जुड़ा गंभीर विषय बताया। उन्होंने कहा कि बिहार के हक और बिहारवासियों के भविष्य की कीमत पर किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि फरक्का जल संधि के नवीनीकरण से पहले बिहार की जल आवश्यकताओं, किसानों की सिंचाई, पेयजल, उद्योग तथा भविष्य की पीढ़ियों की जरूरतों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा व प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में चलाया जा रहा 'फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद' अभियान इस महत्वपूर्ण विषय पर जनजागरूकता पैदा करने का सराहनीय प्रयास ...