फरक्का बराज का गेट खोलने से घटने लगा गंगा का जलस्तर
साहिबगंज, अगस्त 25 -- साहिबगंज। साहिबगंज में गंगा का जलस्तर मंगलवार की शाम को 27.53 मीटर पर पहुंच गया है। हालांकि पटना से मुंगेर तक गंगा का जलस्तर अब घटने लगा है। केंद्रीय जल आयोग के पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार की सुबह जलस्तर 27.67 मीटर पर पहुंच जाने का अनुमान है। सूत्रों ने बताया कि बिहार में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर व उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते वहां के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंद्र अधिकारी से दूरभाष पर बातचीत कर फरक्का बराज के सभी गेट खोलने का आग्रह किया था। बताया जाता है कि उसके बाद फरक्का बराज के कई गेट खोल देने से गंगा का पानी तेजी से निकल जाने से बिहार व झारखंड में गंगा का जलस्तर अब घटने लगा है। यह भी पढ़ें- 30 साल तक झेला दर्द...अब भारत-बांग्लादेश गंगा संधि पर 'संकट'; समझिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.