फरक्का जल संधि पर फैसले में बिहार की जरुरतों का रखेंगे ख्याल, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर का संजय झा को खत
हिन्दुस्तान ब्यूरो, सितम्बर 3 -- फरक्का (गंगा) जल संधि पर कोई भी निर्णय लेते समय बिहार की पेयजल और औद्योगिक जल संबंधी आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखा जायेगा। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा को पत्र लिखकर यह आश्वासन दिया है। संजय झा ने इस सकारात्मक आश्वासन के लिए विदेश मंत्री का बिहारवासियों की ओर से आभार जताया है। संजय झा ने 6 अगस्त को राज्यसभा में विशेष उल्लेख के तहत बिहार के हित में यह मुद्दा उठाया। उन्होंने फरक्का जल संधि का नवीनीकरण नहीं करने और बिहार के जल हितों की रक्षा करने का अनुरोध किया था। इसका जवाब देते हुए विदेश मंत्री ने कहा है कि गंगा जल संधि से जुड़ी आपकी चिंताओं को हम भली-भांति समझते हैं। वर्ष 2023 और 2024 में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा संबंधित पक्षों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.