फरक्का जल संधि के नवीनीकरण से पहले हो पुनर्विचार
सासाराम, सितम्बर 6 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। फरक्का जल संधि के नवीनीकरण से पहले बिहार के हितों को ध्यान में रखते हुए व्यापक पुनर्विचार किया जाना चाहिए। करगहर के जदयू विधायक बशिष्ठ सिंह ने रविवार को अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस में यह मांग उठाई। उन्होंने कहा कि बिहार की नदियों और जल संसाधनों से राज्य का महत्वपूर्ण हित जुड़ा है, लेकिन मौजूदा व्यवस्था में राज्य को बाढ़ और सूखे दोनों की मार झेलनी पड़ रही है। किसानों, सिंचाई और आम जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए बिना संधि का नवीनीकरण नहीं होना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.