बिहारशरीफ, सितम्बर 11 -- फरक्का जल संधि का नवीनीकरण नहीं हो : जदयू बिहार के हक और हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए अगर जरूरी हो, तो वर्ष 2050 की आवश्यकता को ध्यान में रखा जाना चाहिए फोटो : बिहार जेडीयू : सर्किट हाउस में शुक्रवार को फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद में जानकारी देते जदयू के जिलाध्यक्ष मो. अरशद, भवानी सिंह व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिला जदयू इकाई ने सर्किट हाउस में शुक्रवार को फरक्का जल संधि को लेकर प्रेसवार्ता की। यह भी पढ़ें- जलहितों को लेकर सर्किट हाउस में आज प्रेस संवादसंवाद कार्यक्रम जिलाध्यक्ष मो. अरशद ने कहा कि 1996 में भारत और बांग्लादेश के बीच हुई गंगा जल संधि बिहार के हित में नहीं है। इसका नवीनीकरण नहीं होना चाहिए। यदि भविष्य में कोई नई संधि होती है, तो उसमें वर्ष 2050 तक बिहार की जल जरूरतों को प्राथमिकता दी जा...