फरक्का एक्सप्रेस से 23 किलो भांग बरामद
गाजीपुर, जून 10 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। विशेष अभियान के तहत दिलदारनगर जीआरपी को बड़ी सफलता मिली। गहमर रेलवे स्टेशन पर भारी मात्रा में भांग बरामद की गई। दिलदारनगर जीआरपी चौकी प्रभारी अश्विनी कुमार पटेल अपनी टीम के साथ गहमर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन संख्या 15743 अप फरक्का एक्सप्रेस के जनरल कोच के शौचालय के पास एक सफेद-हरे रंग की प्लास्टिक की बोरी संदिग्ध अवस्था में मिली। यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी बोरी पर अपना दावा नहीं किया और न ही उसके बारे में कोई जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम ने बोरी की तलाशी ली, जिसमें 23 किलोग्राम भांग बरामद हुई। बरामद भांग की अनुमानित कीमत लगभग 11,500 रुपये बताई गई है। बरामदगी के बाद उसके मालिक की तलाश की गई, लेकिन कोई व्यक्ति सामने नहीं आया। जीआरपी ने बरामद भांग को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.