खगडि़या, फरवरी 26 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवियों स्वयंसेवियो की बुधवार को हुई संयुक्त बैठक में आगामी 2 मार्च को महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता महामूर्ख सम्मेलन के संस्थापक अध्यक्ष अरुण वर्मा ने की। आयोजित बैठक का सफल संचालन फरकिया मिशन देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया। बैठक में स्वास्थ्य बचाओ, जीवन बचाओ, तनाव मिटाओ, बीमारी भगाओ, महामूर्ख बनाओ, देश बचाओ, हंसोड़ आंदोलन तेज करो, नारों के साथ बैठक की शुरुआत हुई। सम्मेलन का ऐतिहासिक सफलता के लिए विस्तारपूर्वक चर्चा कर कई निर्णय लिया गया। बैठक में झांकी निकालने स्मारिका प्रकाशन करने, कवि गोष्ठी करने, रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करने, एकांकी नाटक, भगैत, बिरहा, चैता, प्राती, झूमर, सामा चकेवा, जट जट्टिन, पारंप...