फरकिया के विकास में के सी साहा का योगदान अतुलनीय : संतोष
खगडि़या, जून 3 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले में पदसथापित द्वितीय जिलाधिकारी कृति चंद्र साहा फरकिया के विकास में अपनी अतुलनीय योगदान के लिए सदैव याद किए जाएंंगे। यह बातें सोमवार को शहर के एनएसी रोड स्थित एक होटल में संतोष चैरिटेबल ट्रस्ट बलहा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी संतोष कुमार ने कहीं। उन्होंने कहा कि कृति चंद साहा जी बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष, बिहार के लोकायुक्त सहित अन्य प्रशासनिक सेवाओं से बिहार को समृद्ध किए। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम कुमार यशवंत ने कहा कि आज के दिन ही 45 वर्ष 1981 में कृतिचंद साहा ने खगड़िया जिला के दूसरे डीएम बने। धन्यवाद ज्ञापन सचिव श्रवण आर्य ने किया। इस मौके पर अभिषेक कुमार बंटी, गजेंद्र कुमार, संजय महतो आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.