खगडि़या, मार्च 1 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता/जितेन्द्र कुमार बबलू फरकिया के दियारा इलाके में इस साल के अंत तक वाहन निर्बाध फर्राटा भरेंगे। जिले के मानसी एनएच 31 से सहरसा जिले के सिमरबख्तियारपुर तक 661 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण जोरों पर है। कुल 28.080 किलोमीटर सड़क का निर्माण होना है। वही 14.125 किलोमीटर सड़क खगड़िया जिले में मानसी के एनएच 31 से फेनगो तक निर्माण किया जाएगा। परियोजना के लगभग 82 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। स्टेट हाइवे 95 के निर्माण से खगड़िया व सहरसा जिले की दूरी 17 किलोमीटर घट जाएगी। जिले के लोगों को महेशखूंट होकर सहरसा जाने में जहंा 62 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। वही मानसी, बदलाघाट व धमाराघाट होकर सड़क मार्ग से यह दूरी महज 35 किलोमीटर हो जाएगी। चार बड़े पुलों का निर्माण है जोरों पर: इस परियोजना में चार बड़े पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.