फब्तियां कसने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज
फतेहपुर, जून 29 -- खागा। कोतवाली क्षेत्र के अजईपुर गांव में महिलाओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए भ्रमण पर निकली मिशन शक्ति टीम को देखकर महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कस रहा एक मनचला मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार जब उसके बारे में जानकारी की गई तो उसकी पहचान अजईपुर निवासी मांशू उर्फ कुल्लू नामक युवक के रूप में हुई। वह गांव के शिव मंदिर के पास आने-जाने वाली महिलाओं को देखकर अश्लील गाने और फब्तियां कस रहा था। पुलिस टीम को आता देख वह भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकला।पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.