फब्तियां कसने और रंजिश को लेकर मारपीट और फायरिंग
मऊ, अप्रैल 9 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत बोझी क्षेत्र के ग्राम सभा सोहण में मंगलवार की रात फब्तियां कसने और रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक पक्ष के घर पहुंचकर जमकर मारपीट किया। साथ ही दबंगों ने फायरिंग भी किया। घटना को अंजाम देने के बाद दबंग मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने 4 नामजद सहित कुल 12 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच में जुटी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश देने में जुटी है। कोतवाली अंतर्गत बोझी क्षेत्र के सोहण गांव निवासी राकेश कुमार सिंह द्वारा थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार मंगलवार की देर शामवह अपने घर के अंदर बैठे हुए थे। इसी दौरान उनके घर के अंदर फब्तियां कसने और रंजिश को लेकर कुछ दबंग घर में घुसकर फायरिंग करने लगे।फायरिंग की आवाज सुनकर जब वह घर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.