फफूंद से सोमनाथ का सफर हुआ आसान, वेरावल स्पेशल का मिला ठहराव
औरैया, अगस्त 12 -- फफूंद रेलवे स्टेशन से सोमनाथ का सफर फिलहाल आसान हो गया है। रेलवे ने प्रयागराज-वेरावल-प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का फफूंद स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया है। यह सुविधा 13 अगस्त से 24 सितंबर तक प्रभावी रहेगी। वेरावल स्टेशन से प्रसिद्ध सोमनाथ ज्योतिर्लिंग नजदीक होने के कारण जिले के श्रद्धालुओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा। रेलवे मुख्यालय की ओर से बुधवार शाम जारी आदेश के अनुसार ट्रेन संख्या 04173/04174 को फफूंद के साथ पड़ोसी जनपद कानपुर देहात के झींझक रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव दिया गया है। ट्रेन संख्या 04173 प्रत्येक गुरुवार को प्रयागराज से वेरावल के लिए चलेगी। यह ट्रेन दोपहर 2:13 बजे फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- ज्योतिर्लिंगों और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा के लिए 17 को जाएगी भारत गौरव ट्रेन वहीं, ट्रेन संख्या 0...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.