गोरखपुर, फरवरी 20 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को तारामंडल क्षेत्र में सघन प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान बिजनौर स्वीट्स की मिठाई निर्माण यूनिट पर भारी अनियमितता पाए जाने पर सख्त कदम उठाए गए। टीम ने मौके यूनिट में लगभग 350 किलोग्राम फफूंद लगी मिठाई मौके पर ही पूरी तरह नष्ट करा दिया गया। गुणवत्ता की जाँच के लिए चार नमूने लिए गए। अंशिका उद्योग से ग्रीन चिली सॉस,शिल्पा स्वीट्स, पांडेयगंज से खोया बर्फी का नमूना लिया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मिलावटखोरी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के निर्माण के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कड़ी विधिक कार्यवाही की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.