औरैया, जनवरी 27 -- फोटो: 4 ध्वजारोहण करते प्रबंधक। 16 एक्सिस पब्लिक स्कूल में सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। फफूंद, संवाददाता। राष्ट्रीय पर्व 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को नगर व क्षेत्र में बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं निजी शिक्षण संस्थानों में तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय गान गाया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों और नागरिकों में देशभक्ति की भावना जागृत की गई। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शिक्षकों, समाजसेवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय पर्व का महत्व बताते हुए भारतीय संविधान और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की जानकारी दी। बच्चों ने देशभक्ति गीतों व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रमों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.